हरिद्वार, 27 मई। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन परीक्षा पास कर ऋषिकुल निवासी निशा नौटियाल ने परिवार के साथ हरिद्वार का मान बढ़ाया है। इंस्टिटयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्राबेशनरी ऑफिसर्स के पदों पर चयन के लिए ली जाने वाली परीक्षा पास कर बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के पद पर चयनित हुई निशा नौटियाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
भारत सरकार की स्वतंत्र संस्था आईबीपीएस देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अधिकारियों और कार्मिकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन करती है। बैंकों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के आईबीपीएस द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2024 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार फरवरी 2025 को लिया गया था। निशा नौटियाल ने परीक्षा के सभी चरण में शानदार सफलता हासिल कर बैंक आफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाने में सफलता हासिल की है।
निशा के पिता सत्यप्रकाश नौटियाल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाजीवाली में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत माता उषा नौटियाल ने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और अटूट विश्वास को देते हुए बताया कि बैंक ऑफ़ इंडिया के नोएडा स्थित प्रशिक्षण महाविद्यालय में 30 जून से 3 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ब्रांच में पोस्टिंग दे दी जाएगी। निशा के चाचा प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल ने अपनी भतीजी की इस सफलता पर कहा कि यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन से प्रयास करें तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण झा, डा.रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य, प्रदीप जोशी, अश्वनी अरोरा, मनोज रावत, कुलभूषण शर्मा, महावीर नेगी, ऋषिकुल पार्षद ललित रावत ने निशा की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
2025-06-27













xn88 app có hệ thống điểm thưởng – tích lũy khi chơi, đổi lấy tiền mặt hoặc vòng quay miễn phí. TONY03-18O