एमसीएस बाल विद्यापीठ की नैना त्रिपाठी ने किया स्कूल टॉप
बुधवार को घोषित किए गए सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षा के नतीजों में कनखल स्थित एमसीएस बाल विद्यापीठ स्कूल की कला वर्ग की छात्रा नैना त्रिपाठी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। नैना की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। नैना त्रिपाठी ने बताया कि उनकी इच्छा भविष्य में जज बनने की है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। नैना ने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। नैना त्रिपाठी के पिता चंद्रमोहन त्रिपाठी पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी माता लता त्रिपाठी गृहिणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार में उत्साह का माहौल है। चंद्रमोहन त्रिपाठी ने कहा कि नैना बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और हमेशा कुछ अलग करने का लक्ष्य रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *