जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावली महदूद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का लालन-पालन एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना एक चुनौतीपूर्ण विषय बन गया है। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों का कानून के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और कानून से सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति सदैव बच्चों के हितों की रक्षा एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य करती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक समझ को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कानून एवं शिक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य दिनेश शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अशोक कुमार कश्यप, मिथुन तथा नाजिश ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।
2026-05-14













Hi https://uttarakhandabhitak.com/contact-us,
Do you want rank your website on the 1st page of Google?
We can help you in putting your website on Google top page and getting more customers.Would you like to optimize your site?
I will be happy to share with you our pricing and proposals.
May I send you SEO Packages/Cost?
Thank you,
Nancy