विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं और देश सुरक्षित हाथों में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन से परेशान पश्चिम बंगाल जनता ने भय मुक्त सुशासन को पंसद किया और भाजपा की रीती नीतियों पर विश्वास जताया है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि भाजपा बंगाल का विकास करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य कुशलता पर भरोसा किया है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करती है। जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। भाजपा सरकार बनने से पश्चिम बंगाल की जनता को महंगाई बेरोजगारी से निजात मिलेगी। पार्षद अनुज सिंह एवं सपना शर्मा ने हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के चलते बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। प्रदीप त्यागी ने कहा कि ममता बनर्जी कि गलत नीतियों के चलते बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी। इस दौरान सपना शर्मा, मंजू रावत, मोनिका गिहार, ममता नेगी, निशा पुंडीर, आशी भारद्वाज, सुनील पांडे, दीपक शर्मा, हरविंदर, सचिन शर्मा, आदेश सैनी, अनिल वशिष्ठ, नागेंद्र राणा, सचिन अग्रवाल, दीपक शर्मा, अनुज सिंह, सूर्यकांत शर्मा, प्रदीप त्यागी, शुभम मंडोला, मुकुल पाराशर, मनोज कुमार परालिया, योगेंद्र सैनी, ममता नेगी, अनुज सिंह, विनीत चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *