पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित
पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन भेल स्थित सीआईएसएफ कैम्प परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने व संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने दो कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण व रूड़की में केंद्रीय कर्मचारियों की एक संस्था के एसोसिएशन में विलय के संबंध में जानकारी दी। साथ ही 6 मई को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय संगठन के सामूहिक धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के विषय में चर्चा की। संगोष्ठी में सुभाष कपूर, धर्मपाल, केपी सिंह, मामचन्द, मेनपाल सिंह, दयानंद, सुरेशचन्द, मुकेश कुमार, नरेशचंद, तारा प्रसाद भंडारी, नीलम देवी, मदनलाल, एसडी शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *