पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र चौधरी का स्वागत किया
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने पथरी थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए रविंद्र चौधरी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विपिन चौधरी एवं राकेश चौधरी ने कहा कि रविंद्र चौधरी व्यवहार कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं और हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनकी कार्यशैली में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रविंद्र चौधरी अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से पथरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *