बड़ी रामलीला के मंच पर किया कैलाश लीला, रावण अत्याचार एवं वेदवती संवाद लीला का मंचन
धर्मनगरी में रामलीला मंचन का दौरान शुरू हो गया है। विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा अपने रंगमंच पर रामलीला से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। 103वां वार्षिक रामलीला उत्सव आयोजित कर रही श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार (बड़ी रामलीला) के मंच पर कलाकारों ने मंगलवार की रात्रि कैलाश लीला, रावण अत्याचार एवं वेदवती संवाद का शानदार मंचन किया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने भगवान शिव, पार्वती, नंदी गण और रावण की भूमिका निभा रहे कलाकारों के अभिनय और संवाद अदायगी की खूब सराहना की। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति का संदेश समाज तक पहुंचता है। ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि रामलीला के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और रामलीला प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने कहा कि हर वर्ष रामलीला में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धन करने वाली है। रविंद्र अग्रवाल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को रामलीला से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान कमेटी के दादा गुरु भगवत शर्मा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
2026-10-07












