केनरा बैंक की देवपुरा शाखा में समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
क्षेत्रीय प्रबंधक एसवीके रेड्डी ने किया ध्वजारोहण
केनरा बैंक की देवपुरा शाखा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.वी.के. रेड्डी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। क्षेत्रीय प्रबंधक ’एस.वी.के. रेड्डी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत आज तेज गति से आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है और देश की अर्थव्यवस्था में निरंतर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे समय में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। बैंक की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और सहयोग देना समाज और संस्थानों की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंडल प्रबंधक सुमित कुमार, नीतिका प्रकाश, अनिमेष धानी, मनीष कुमार एवं प्रवीण शकरवाल तथा देवपुरा शाखा के प्रबंधक अनूप सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *