मेयर किरण जैसल ने लघु व्यापारियों को लाइसेंस व परिचय पत्र आवटित किए
’मेयर किरण जैसल के सार्थक प्रयास से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार का मिल रहा है संरक्षण संजय चोपड़ा’
हरिद्वार, 24 जून। लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में मेयर किरण जैसल ने शिव पुल, दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के लघु व्यापारियों को लाईसेंस व परिचय पत्र आंवटित किए हैं। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुसार रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के अनुसार वर्ष 2018 की सर्वे सूची में सम्मिलित सभी पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को दूसरे चरण में आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन की ओर से विक्रय प्रमाण परिचय पत्र कारोबारी लाईसेंस आवटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में लघु व्यापारियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रस्ताव लाए जाएंगे।
लघु व्यापारी ऐसोसिएशन. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की और से लगभग 50 से 60 लघु व्यापारियों को विक्रय प्रमाण परिचय पत्र लाईसेंस विक्रय प्रमाण पत्र मुहैया कराया जाना सार्थक प्रक्रिया है।
इस दौरान सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल और कमल सिंह, अजय कुमार, अनुष त्रिवेदी, करण सिंह, पवन शर्मा, रिंकू यादव, सचिन बिष्ट, सुभाष दास, सतीश कुमार, शुभम कुमार, बृज किशोर, जमुना प्रसाद, चंदनदास, राधेश्याम रावत, अनीता, पूनम, सुनीता, आशा, सुमन आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।












**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Hệ thống livestream trực tiếp mang lại cảm giác như bạn đang ngồi tại sòng bạc thật, với sự tương tác trực tiếp và công bằng tuyệt đối. nhà cái 66B Các bàn chơi được thiết kế tinh tế, giao diện thân thiện và dễ sử dụng, giúp bạn dễ dàng tham gia và tận hưởng. TONY04-08