दंडवत कांवड़ लेकर हरकी पैड़ी से रवाना हुए खुर्जा के अमित त्यागी
दंडवत करते हुए एक महीने में पहुंचेंगे गांव
हरिद्वार, 24 जून। कांवड़ मेला शुरू होने में लगभग 15 दिन समय शेष है। लेकिन लंबी दूरी तय करने वाले शिवभक्त कांवड़ में गंगा जल भरकर रवाना होने लगे हैं। आस्था के विशाल संगम कांवड़ मेले में शिव भक्ति के अनेक रंग देखने को मिलेंगे। आस्था का एक रूप है। दंडवत या दंडौती कांवड़। जिसे बेहद कठिन यात्रा माना जाता है। मन्नत पूरी होने पर यह यात्रा की जाती है। इसमे भक्त जमीन पर दंडवत करते हुए अपने गंतव्य तक जाते हैं।

यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तहसील के ग्राम गंवा के रहने वाले अमित त्यागी मंगलवार को दंडौती कांवड़ लेकर हरकी पैड़ी से रवाना हुए। अमित त्यागी की इस कठिन यात्रा में उनके बड़े भाई योगेश त्यागी भी उनके साथ चल रहे हैं। अमित त्यागी ने बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है और खेती करते हैं। भगवान भोलेनाथ में उनकी अट्ट आस्था है। 13 वर्ष की उम्र से वह हर साल कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे हैं। इस बार उन्होंने दंडौती कांवड़ ले जाने का मन बनाया और हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दंडवत करते हुए अपने गांव के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा पूरी करने में उन्हें एक महीना लगेगा। अमित त्यागी ने बताया कि दंडौती कांवड़ ले जाने के पीछे उनका कोई खास मंतव्य नहीं है। उन्होंने कोई मन्नत भी नहीं मांगी है। अमित त्यागी ने कहा कि बचपन में होश नहीं रहता, बुढ़ापे में जोश नहीं रहता। इसलिए जवानी में कुछ अलग जरूर करना चाहिए। इस इरादे के साथ उन्होंने कठिन दंडौती कांवड़ यात्रा करने का फैसला किया।












Giờ hãy cùng tìm hiểu chi tiết hơn về những đặc điểm nổi bật đã giúp 66b – Trang Chủ Nhà Cái Cá Cược Đẳng Cấp Châu Á = Link Vào Chính Thức 2026 ghi điểm trong mắt cộng đồng người chơi. TONY04-08