डा.विशाल गर्ग बने भाजपा प्रचार साहित्य विभाग के प्रदेश सह संयोजक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग को भाजपा प्रचार साहित्य विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। दायित्व मिलने पर डा.विशाल गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो दायित्व सौंपा है। उसका पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। चारधाम यात्रा कुशलतापूर्वक संचालित हो रही है। कुंभ मेला 2027 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होना चाहिए। हिंदू संस्कृति से विदेशी लोग भी जुड़ाव रखते हैं। देवभूमि उत्तराखंड अब आध्यात्मिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *