कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने दी बहुजन नायक स्व.कांशीराम को श्रद्धांजलि
संघर्ष और बलिदानों से भरा है स्व.कांशीराम का जीवन-तीर्थपाल रवि
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथी पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान स्व.कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग भी की गयी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम का जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा हुआ है। उन्होंने अपने अकेले दम पर बामसेफ, डीएसएफ-4 जैसे सामाजिक संगठन बनाकर, दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग को संगठित कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने राजनीतिक पार्टी का गठन कर सैकड़ो वर्षों से दबे कुचले, शोषित वर्ग के लोगों के बीच राजनीतिक सोच पैदा की और नारा दिया कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। नारे ने बहुजन समाज केे लोगों को जागरूक किया और उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में चार बार सरकार बनी। इस अवसर पर श्यामसुंदर प्रधान, मनोज कुमार धनगर, रकित वालिया, बीपीएस तेजयान, कदम सिंह बालियान, प्रियव्रत, अक्षय नागपाल, दीवानचंद, बिजेंद्र कुमार, डा.अनूप कुमार, नितिन तेश्वर, विकास रोतेला, रविंद्र राठौर, किशोर लांबा, अजय दास महाराज, डा.संदीप कुमार, हरपाल मौर्य, पवन धनगर, प्रवीण धनगर, भंवर सिंह, रामराज, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2026-10-09












