सादगी और सेवा को समर्पित है मुख्यमंत्री का जन्म दिवस-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार, 16 सितम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर हाईवे स्थित गढ़ी वाले पीर की मजार पर चादरपोशी कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस सादगी और सेवा को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के बीच जाकर राहत और बचाव कार्यों में हिस्सा लिया और यह दिखाया कि समाज सेवा ही उनका असली उत्सव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सच्चे हितैषी हैं और हर वर्ग के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका है।
मुनव्वर कुरैशी ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नकल विरोधी कानून लागू करने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती से काम करने की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई करोड़ की विकास योजनाओं को संचालित किया है और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज सेवा को सच्चा उत्सव बनाकर कार्यकर्ताओं और जनता का दिल जीत लिया है। उनकी कार्यशैली ने यह साबित किया है कि वे प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हैं।
चादरपोशी के दौरान मुनव्वर कुरैशी के साथ सोनू साबरी, अकबर अब्बासी, शाहिद अब्बासी, अजमत खान, शराफत अली, महफूज जमीर कुरैशी, शाकिर कुरैशी और नौशाद खान’ सहित कई लोग मौजूद रहे।

7 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  3. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *