निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया पर्यटन विकास परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि का स्वागत
हरिद्वार, 8 मई। ओमप्रकाश जमदग्नि को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस,नगर पालिका मजदूर संघ, उत्तराखण्ड सफाई मजदूर संघ, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ, पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद के नेताओं और पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मोर्चा पदाधिकारियों व नेताओं ने निकाय कर्मचारियों की लंबित चली आ रही महत्त्वपूर्ण समस्याओं की और ओमप्रकाश जन्मदग्नि का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री से हल कराने का अनुरोध किया। ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी न्याय संगत समस्याएं हैं। उनके संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता कराकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मोर्चा नेताओें से समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने को भी कहा। जमदग्नि ने वरिष्ठ श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर को पटका पहनाकर व श्रमिक नेता राजेन्द्र श्रमिक को डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में मोर्चे के मुख्य संयोजक श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर, संयोजक राजेन्द्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, बीएमएस नेता प्रवीण तेश्वर, बलराम चुटेला, कुलदीप कांगड़ा, दीपक तेश्वर, प्रदीप खैरवाल, लोकेश चुटेला, राजेश खैरवाल, अजय कुमार, सन्नी कुमार, राहुल, विकास चंचल, एडवोकेट लक्ष्य कुमार, नवीन कुमार, कपिल चंचल, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, अनिल चुटेला, शिवालिक नगर पालिका परिषद व हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष नानकचंद पेवल, महामंत्री मनोज छाछर, सन्नी टांक, अजय, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
2025-05-08













Khám phá kho tàng Slot Game tại 888slot apk với đồ họa đỉnh cao và tỷ lệ hoàn trả (RTP) cạnh tranh. Mỗi vòng quay đều là một cơ hội để quý khách chinh phục những giải thưởng danh giá. TONY05-09