भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नियुक्त किए गए अरुण कुमार तिवारी का व्यापारियों ने किया स्वागत
अरूण कुमार तिवारी को भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त जाने पर भगतसिंह चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अरुण कुमार तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा के कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में भगतसिंह चौक पर होने वाली जलभराव की समस्या को हल कराने का प्रयास भी करेंगे। अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मजबूती से काम कर रही है। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जन समस्याओं के निराकरण में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। स्वागत करने वालों में विनोद मलिक, संजय गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, ओमपाल सिंह, राकेश चौहान, देवेंद्र चौधरी, विजय सिंह, बाबू सिंह, संजय गर्ग, कुलदीप त्यागी, सोहन सिंह, पवन कटारिया, धर्मेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
2026-07-16












