अंसारी बिरादरी ने किया यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी व उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयमरमैन शादाब शम्स का स्वागत
हरिद्वार, 6 सितम्बर। निर्दलीय पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में अंसारी बिरादरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स शनिवार को सम्मान किया। पार्षद अहसान अंसारी के ज्वालापुर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अंसारी बिरादरी के शहर सदर हाजी इरफान अंसारी, पार्षद अहसान अंसारी पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स को बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमारा मकसद युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ सीधे रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान एक ऐसा वाहिद मुल्क है, जहां मुस्लिम सबसे सुरक्षित हैं। दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुस्लिम समाज से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और सम्मान समारोह के आयोजन के लिए शहर अंसारी बिरादरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार उनको यहां सम्मान मिला है। उससे वह प्रसन्न है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए आयोजकों की पीठ थपथपाई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद इसरार अहमद सलमानी, जाफिर अंसारी, वाजिद अली, आशु खान, आरिफ अंसारी, अनस अंसारी, दानिश अंसारी, हाजी जीशान अंसारी, हाजी शराफत अंसारी, इख़लाक अंसारी, सुनहरा अंसारी, मंसूर अंसारी, हाजी शौकीन अंसारी, असीम अंसारी, वसीम राव, अजीम राव, गुलफाम चाय वाले, इमरान, छोटा कुरैशी, कुर्बान अंसारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
2025-09-06













Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Halfway through I knew I would finish the post, and a stop at firstisnotequallast also held me through to the end, content that signals its quality early and then sustains it is content with real internal consistency and this site has clearly figured out how to maintain quality from opening sentence through to closing thought.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/futures/ref?code=L4EUT9FG