वज़ीराबाद कन्या हाइस्कूल विद्यालय में किया किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सुप्रयास संस्था की और से वजीराबाद कन्या हाईस्कूल में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम में सुप्रयास संस्था की महिला स्वास्थ्य सचिव डा.श्वेता शर्मा खण्डूरी एवं महामन्त्री डा.सत्यनारायण शर्मा शामिल हुए। डा.श्वेता शर्मा खंडूरी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के कारण व निराकरण तथा जीवन मे किस प्रकार स्वयं को स्वस्थ रखते हुए अपनी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। डा.सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं मनोसामाजिक परिवर्तन उत्पन्न होते है। यह मानव के सम्पूर्ण जीवन की दशा और दिशा निर्माण की नींव स्थापित करने की अवस्था होती है। जिस पर लक्ष्यों की प्राप्ति के भवन का निर्माण होता है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मानसिक परिवर्तन, भावनाओं एवं उत्तेजित विचारों को किस प्रकार संतुलित करने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव से बचने व अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिनचर्या व जीवन चर्या तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह, अध्यापिका शालिनी, हेमलता, सवर्णी सोलंकी, अंजुम नेगी, संगीता कुलाश्री व छात्राएं मौजूद रही।

2 Comments

  1. Perfectly composed content material, thanks for entropy. “The last time I saw him he was walking down Lover’s Lane holding his own hand.” by Fred Allen.

  2. 66b app được biết đến là đối tác chiến lược của nhiều nhà phát hành game danh tiếng toàn cầu, đảm bảo tính minh bạch trong mọi kết quả. Chúng tôi không chỉ cung cấp dịch vụ giải trí mà còn xây dựng một cộng đồng cá cược văn minh, nơi mọi quyền lợi của người chơi được ưu tiên hàng đầu. TONY04-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *