देवभूमि भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूंका मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का पुतला
देश की बहादुर बेटी है सौफिया कुरैशी-चरणजीत पाहवा
हरिद्वार, 15 मई। देवभूमि भैरव सेवा संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान व जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश सचिव हिंदूवादी नेता चरणजीत पाहवा ने कहा कि सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर यह भूल गए हैं कि वह सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। भारत का अपमान कर रहे हैं। सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने वाले मध्य प्रदेश के बड़बोले मंत्री विजय शाह को सोफिया कुरैशी से माफी मांगनी चाहिए। पाहवा ने कहा कि विजय शाह ने देश की सेना का अपमान किया है। अपनी जान की परवाह ना करते हुए पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाली कर्नल देश की बहादुर बेटी सौफिया कुरैशी पर देवभूमि भैरव सेना संगठन और पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी को सेना का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उसे भाजपा से निष्कासित कर उस पर देशद्रोह का मुकद्मा चलाना चाहिए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान व उपाध्यक्ष मोहित सैनी ने कहा कि सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
2025-05-15













Nội dung rất chi tiết và dễ hiểu, cảm ơn bạn 66b com TONY06-16