हनुमान, श्रीराम और माता सीता की आराधना करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
हरिद्वार, 11 अप्रैल। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार के तत्वाधान में दुर्गा मंदिर ज्वालापुर में अयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान, श्रीराम और माता सीता की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्री ने बताया कि सप्त चिरंजीवियों में हनुमान भी शामिल हैं। जयंती उनकी मनायी जाती है। जो शरीर त्याग देते हैं। हनुमान चिरंजीवी है। इसलिए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। सभी को पूर्ण श्रद्धाभाव से हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इस दौरान मुख्य यजमान गुंजन जयसिंह, सुनील जयसिंह, वंदना जयसिंह, राम जयसिंह, इशिका जयसिंह, चेतन जयसिंह, शशि जयसिंह, पार्थवी जयसिंह, नीलम सेठी, दीपक सेठी, मनश्वनी सेठी, माधव शेट्टी, हर्षा खत्री, रितिका खत्री, कमल खत्री, सीमा मिगलानी, महेंद्र मिगलानी, कोमल रावत, भावना अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, विनीता शर्मा, संजय शर्मा, रिम्पी शर्मा, गगन शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, योगराज, लक्ष्मी तनेजा, कैश राज तनेजा, फूल्लैश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, वीना धवन, शांति दर्गन, पंडित अभिषेक मिश्रा, तन्नु शर्मा, ऊषा पाहवा, सोनम मिश्रा, ऊषा वर्मा, पंडित दया कृष्ण शास्त्री, रितिका मल्होत्रा, मुकेश मल्होत्रा, मधु मल्होत्रा, राजेश मल्होत्रा, सपना मल्होत्रा, अनिल मल्होत्रा आदि ने भागवत पूजन संपन्न किया
2025-04-11













Sau vài lần trải nghiệm picasso paintings , mình thấy giao diện rất thân thiện. TONY08-10