कांग्रेस ने शुरू किया मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान
कांग्रेस मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज क्षेत्री ने भाजपा पर लगाया मतदाता सूचीयों में हेरफेर का आरोप
हरिद्वार, 12 अप्रैल। उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज सिंह छेत्री ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का पालन किया जाए। पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूचीयों में हेरफेर कर रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और केदारनाथ चुनाव में मतदाता सूचीयों में गड़बड़ की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने उत्तराखंड में जनवरी में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचीयों से हजारों लोगों के नाम काट दिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़े गए। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति पूरे देश में नाराजगी है और मतदाता सूचीयों में गड़बड़ कर भाजपा चुनाव जीत रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की और से मतदाताओं के नाम काटे जाने के संबंध में नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी है। मतदाता सूचीयों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह चौहान एवं वरूण बालियान ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम और नगर पालिका शिवालिक नगर की मतदाता सूचीयों की जांच करने पर कई अनियमितताएं सामने आयी हैं। मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए मतदाता सूची की खामीयों को दूर किया जाए। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, दीपक टंडन, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, पुनीत, विकास चंद्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2025-04-12













Điều mình thích ở cricify apk là có nhiều trò chơi nên không bị nhàm chán. TONY07-20