वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। सुमित गोयल ने कहा कि योग कोई एक दिन का अभ्यास नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। रोजाना केवल 20 मिनट योग अभ्यास व प्राणायाम करने से लाइफस्टाइल से जुड़ी 80 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। योग से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है, हार्माेन बैलेंस होते हैं और इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। निधि अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को भूल गए हैं। मोबाइल, लैपटॉप और तनाव ने हमारी नींद और सेहत दोनों छीन ली है। इस सबसे बचने का आसान उपाय योग है। सभी योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाएं। संस्था की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि एक परिवार तभी खुशहाल रह सकता है जब परिवार का हर सदस्य स्वस्थ हो। योग भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा मानवता को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। इस अवसर पर विनीत सिकोरिया, संगीता आहूजा, सोनिया भाटिया, रुचि तनेजा, शारदा बेदी, सोनिया अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *