यातायात पुलिस ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
हरिद्वार, 9 जनवरी। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के अंतर्गत सिडकुल स्थित आईटीसी कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मचारियो को यातायात नियमों की जानकारी दी।
यातायात निदेशालय के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को निर्धारित यातायात नियमों के अनुरूप सुरक्षित रूप से चलाने, सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने आदि विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया तथा यातायात पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
2026-01-09













Very soon this website will be famous among all blog viewers, due to it’s
fastidious articles or reviews
I will right away clutch your rss feed as I can’t find your email subscription hyperlink or newsletter service. Do you’ve any? Kindly permit me recognize in order that I may subscribe. Thanks.
I for all time emailed this web site post page to all my associates, for the reason that
if like to read it next my friends will too.
It?¦s in point of fact a great and useful piece of information. I am happy that you shared this helpful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.