व्यापारियांे ने की क्षतिग्रस्त डिवाइडर और रेलिंग ठीक कराने की मांग
हीरा कंपलेक्स के व्यापारियों ने प्रशासन से चंद्रचार्य चौक से भगत सिंह चौक की और जाने मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त रेलिंग एवं डिवाइडर ठीक करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि काफी समय से डिवाइडर एवं रेलिंग टूटी हुई है। व्यस्त सड़क पर दोनों तरफ से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। रेलिंग एवं डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दुघर्टना का खतरा बना रहता है। स्थानीय व्यापारी मुनीष गर्ग ने कहा कि काफी समय से मुख्य मार्ग की रेलिंग एवं डिवाइडर क्षतिग्रस्त है। व्यापारी कई बार इसे ठीक करने की मांग कर चुके हैं। जनहित में रेलिंग एवं डिवाइडर को ठीक किया जाए और डिवाइडर पर रेलिंग के स्थान पर पौधारोपण के लिए स्थान बनाया जाए। जिससे सौंदर्यकरण के पर्यावरण को शुद्ध करने में भी मदद मिलेगी। व्यापारी सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन को स्वच्छता अभियान के साथ सड़कों की मरम्मत के लिए भी अभियान चलाना चाहिए। चौराहे डिवाइडर ठीक होंगे तो मार्ग सुंदर नजर आएंगे। डिवाइडर और टूटी रेलिंग कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पर तत्काल ध्यान दिया जाए और ठीक कराया जाए। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द क्षतिग्रस्त रेलिंग और डिवाइडर को ठीक नहीं किया गया तो व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में जिलाधिकारी व मेयर को ज्ञापन दिया जाएगा। राहुल अग्रवाल, तरूण गुप्ता, सुनील गुलाटी, नंदकिशोर काला, आर्यन, कन्हैया, सन्नी, सुरेश गोस्वामी, गगन कुकरेजा, विक्रम सिंह सिद्धू, अनूप सिंह सिद्धू आदि व्यापारियों ने भी क्षतिग्रस्त डिवाइडर और रेलिंग को ठीक कराने की मांग की।
2026-01-09













Thanks a bunch for sharing this with all of us you actually know what you are talking about! Bookmarked. Kindly also visit my website =). We could have a link exchange arrangement between us!
As soon as I found this website I went on reddit to share some of the love with them.
Hi, i think that i saw you visited my blog so i came to “return the favor”.I am attempting to find things to enhance my website!I suppose its ok to use a few of your ideas!!
An interesting dialogue is price comment. I feel that you must write extra on this subject, it might not be a taboo subject however generally people are not sufficient to speak on such topics. To the next. Cheers
I am extremely impressed along with your writing talents as well as with the format to your blog. Is that this a paid subject matter or did you customize it your self? Either way stay up the nice quality writing, it’s uncommon to look a great blog like this one these days..