देवभूमि भैरव सेना संगठन की जिला कार्यकारिणी भंग
सावन के बाद होगा नई कार्यकारिणी का गठन-पाहवा
हरिद्वार, 18 जून। देवभूमि भैरव सेना संगठन की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को तेज करने सावन माह के बाद बैठक कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पाहवा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन होने तक कोई भी पदाधिकारी संगठन के नाम का उपयोग ना करे। संगठन एक परिवार और परिवार ही रहेगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से कांवड़ मेले में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। कहा कि विशाल कांवड़ मेला सभी के सहयोग से ही सकुशल संपन्न कराया जा सकता है। इस दौरान बक्शी चौहान, सतेंद्र यादव, अनिल सैनी, विश ुचौहान आदि मौजूद रहे।

1 Comment

  1. Giao diện website 188v nổ hũ được thiết kế theo phong cách tối giản nhưng sang trọng, tập trung vào trải nghiệm người dùng với bố cục khoa học và dễ thao tác. TONY05-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *