कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने निकली बाइक रैली

नगर कोतवाली स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई बाइक रैली मोती बाजार, हरकी पैड़ी, अपर रोड से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। इसी के साथ मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने वार्ड 11 श्रवण नाथ नगर में राजीव भार्गव, वार्ड 13 मायापुर में रेखा रानी, वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में तजकिर, वार्ड 50 मैदानियान में नीलोफर अंसारी, वार्ड 52 अहबाब नगर में अवधेश कुमार, वार्ड 53 विष्णुलोक में पार्षद प्रत्याशी अमित चंचल के साथ जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कहा कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग कांग्रेस को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के कुशासन से त्रस्त है। बीजेपी जो भी वादे करती है उसे पूरा नहीं करती। कॉरिडोर योजना सिर्फ उजाड़ने की योजना है। विपक्ष जनता की आवाज होती है और बीजेपी उस आवाज को दबाने का कार्य करती है। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, इशिता सेढा, चोखे लाल, एड अरविंद शर्मा, वरुण बालियान, लता जोशी, अंजू द्विवेदी, संतोष चौहान, कैश खुराना, विकास चंद्रा, अमन शर्मा, रचना शर्मा, रवि बाबू शर्मा, रवीश भटीजा, नीरव साहू, आशु भारद्वाज, दीपक तोमर, अखिल त्यागी, ईशान झा, राजन कौशिक, आशीष अग्रवाल, शशांक शर्मा, आयुष सैनी, राजेश अग्रवाल, सागर बत्रा, विपिन खन्ना, राधेश्याम राठौर आदि उपस्थित थे।

2 Comments

  1. Không chỉ sở hữu chứng nhận hợp pháp bởi CURACAO Gaming, 888slot còn được đánh giá cao khi toàn bộ trang web đều vận hành đảm bảo theo tiêu chuẩn mã hóa SSL 12 Bit. Chúng tôi nói không tuyệt đối với những hành vi xâm nhập từ bên thứ ba không rõ nguồn gốc. TONY05-28

  2. Ngoài ra, giao diện của game 188v cũng được thiết kế phù hợp với nhiều loại thiết bị, bao gồm cả điện thoại di động. Điều này giúp người chơi có thể dễ dàng truy cập và tham gia vào các trò chơi ở bất cứ đâu và bất cứ lúc nào. TONY05-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *