हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित “रन फॉर योग” कार्यक्रम
हरिद्वार, 16 जून 2026।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 17 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 06:30 बजे हरिद्वार में “रन फॉर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ देवपुरा चौक, हरिद्वार से होगा तथा समापन चन्द्राचार्य चौक, हरिद्वार पर किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक जी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
आयुष विभाग द्वारा समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया है।
“योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” तथा “Yoga 365 – हर दिन, योग हर क्षण” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।













Whats Happening i am new to this, I stumbled upon this I have discovered It positively helpful and it has aided me out loads. I hope to contribute & aid other customers like its aided me. Good job.