रोटरी स्व.नीरज गुप्ता की स्मृति में रोटरी क्लब हरिद्वार ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
हरिद्वार, 28 अगस्त। रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा रोटरी स्वर्गीय नीरज गुप्ता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित शिविर में रक्त संग्रह की व्यवस्था मान्या चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून द्वारा की गई।
शिविर में रोटरी क्लब हरिद्वार के 30 सदस्यों ने रक्तदान किया। जबकि 10 सदस्य स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। रोटरी क्लब रानीपुर के 21 सदस्यों ने भी शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष आलोक सारस्वत, सचिव सक्षम पाठक ने बताया कि यह रोटरी हरिद्वार द्वारा इस रोटरी वर्ष का दूसरा शिविर था। इस वर्ष में अब तक 101 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है। आलोक सारस्वत ने व सक्षम पाठक ने कहा कि रक्तदान के प्रति प्रचलित भ्रांतियां दूर होने से अधिक संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। जोकि एक अच्छा संकेत है। ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन रोटेरियन मनोरंजन सुबुद्धि ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
2025-08-28













I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/ar-BH/register?ref=S5H7X3LP
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.