वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की महिला टीम ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
शिविर के आयोजन से समाज में बढ़ेगी रक्तदान के प्रति जागरूकता-रेनू अरोड़ा
हरिद्वार, 8 सितम्बर। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की महिला टीम ने ब्लड वॉलिंटियर्स के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 196 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 146 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य रक्त संग्रह के साथ लोगों को रक्तदान के महत्व और इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करना भी था। इससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग इस नेक कार्य में भाग लेंगे। रक्तदान शिविर की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज के लोग एक साथ आते हैं और किसी नेक कार्य के लिए हाथ बढ़ाते हैं, तो बड़े और सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन और ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार की यह पहल निस्संदेह समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी और अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। ब्लड वॉलिंटियर्स के संस्थापक अनिल अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन हमारी टीम के लिए गर्व की बात है। शिविर के आयोजन से रक्त की आवश्यकता पूरी करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
रक्तदान शिविर के आयोजन में वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की महिला टीम की सोनिया अरोड़ा, प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, निधि चावला, रुचि तनेजा, गुंजन अरोड़ा, पूजा अरोड़ा का अहम योगदान रहा। ब्लड वॉलिंटियर्स टीम के सदस्यों शेखर सतीजा, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, विशाल अनेजा, आशीष धीमान ने सहयोग किया।

3 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *