ग्रामीण युवाओं ने निकाली मोदी सरकार के समर्थन में रैली
ग्रामीण युवा हैं असली जेन जी-शिवा चौहान
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में मोदी सरकार के समर्थन में रैली निकाली गयी। वाटिका फार्म हाउस जगजीतपुर से बादशाहपुर तक निकाली गयी रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली और बाइकों पर सवार ग्रामीण क्षेत्र के युवा शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान शिवा चौहान ने कहा कि दिल्ली में रैली निकालने वाले जेन जी नहीं, बल्कि असली जेन जी ग्रामीण क्षेत्र के युवा है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हैं। इतनी भारी बारिश के बावजूद भी उन्होंने रैली निकालकर संदेश दिया है कि असली जेन जी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं है। शिवा चौहान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक को अपना बायोडाटा देकर टिकट की मांग की है। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *