कनखल वैश्य कुमार सभा में धूमधाम से मनायी महाराज अग्रसेन की जयंती
महाराजा अग्रसेन की जयंती कनखल वैश्य कुमार सभा मे उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हवन पूजन ओर ध्वजारोहण किया गया और वैश्य समाज के लोगो से महाराजा अग्रसेन के आदर्शाे ओर सिद्धांतों को अपनाकर समाज मे एकजुटता की अपील की गई। मुख्य अतिथि विजय बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया और अतुल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक ओर प्रणेता थे। महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में आने वाले हर नए परिवार की गुजर बसर के लिए राज्य के प्रत्येक परिवार से एक रुपया ओर एक ईंट देने के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। जिससे राज्य में आने वाला नया परिवार अपना घर बसा सकें और कारोबार कर सके। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि समाजवाद के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में तंत्रीय शासन प्रणाली को खत्म कर एक नई व्यवस्था को जन्म दिया था। उन्होंने युग वैदिक सनातन आर्य संस्कृति की मूल मान्यताओं को लागू किया और राज्य का पुनर्गठन कर कृषि, व्यापार, उद्योग और गौपालन के विकास के साथ नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की थी। भाजपा नेता विशाल गर्ग ने समाज की एक जुटता पर जोर देते हुए महाराज अग्रसेन के सिद्धांतो पर चलने की अपील की। समारोह को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भी संबोधित किया और वर्तमान में राजनीति में समाज की उपेक्षा पर चिंता भी व्यक्त की। वैश्य कुमार सभा के प्रधान गगन गुप्ता मुन्नू ने सबका आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन रचित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष निश्चल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक समिति के अम्बरीश रस्तोगी, हरिद्वार वैश्य समाज के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, महामंत्री सुयश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता भोला, राघव मित्तल, अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल, उपाध्यक्ष संजय आर्य, ईश्वरचंद गुप्ता, मास्टर प्रेमचंद, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, लव गुप्ता, उमंग गुप्ता, अनिल गुप्ता, सभा के महामंत्री प्रदीप गुप्ता, समीर गुप्ता, योगेश गर्ग, अक्षय गोयल, दीपक बंसल, आशीष बंसल, चौधरी कपिल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, अजय गोयल, राघव गुप्ता, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, मयंक गुप्ता, इशु सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *