पुलिस ने हरकी पैड़ी और घाटों पर अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण
हरिद्वार, 19 अगस्त। नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए घाटों पर अवैध रूप से लगायी दुकानों को हटवा दिया। मनसा देवी हादसे के बाद से प्रशासन और पुलिस द्वारा बाजारों में और घाटों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निरंतर अभियान चलाया चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाटों और पुलों पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से संचालित की जा रही अस्थाई दुकानों को हटवा दिया। इस दौरान पुलिस की और से गंगा घाटों पर अतिक्रमण ना करने और स्वच्छ, व्यवस्थित वातावरण बनाने में सहयोग की अपील करते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी।
2025-08-19













Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
xn88 win nổi bật với ba trụ cột chính: đa dạng trò chơi, bảo mật cao cấp và dịch vụ khách hàng xuất sắc. Mỗi yếu tố này được thiết kế tỉ mỉ nhằm tạo ra môi trường giải trí trực tuyến đẳng cấp, khác biệt hoàn toàn so với các nền tảng thông thường trên thị trường. TONY05-01
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.