नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकार्पण
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 8 पीएसी क्षेत्र में नवनिर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पीएसी के सेनानायक डा.हरीश वर्मा व क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगातार सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं तथा नगर पालिका जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पीएसी सेनानायक डा.हरीश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों एवं पीएसी परिसर में आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। उपसेना नायक जोधराम जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता थी, जो अब पूर्ण हो चुकी है। इस अवसर पर स्थानीय सभासद डा.राजकुमार यादव, केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, शिवालिक नगर मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा जितेंद्र राय ,वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, रणधीर प्रताप सिंह, वतन वर्मा, रामनिवास गुर्जर, आदित्य मलिक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *