हरिद्वार, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथी पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देवपुरा स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने के उपरांत आधुनिक भारत की नींव रखी। देश में पब्लिक सेक्टर की स्थापना की और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि पंडित नेहरु ने पंचशील योजना के माध्यम से भारत का सशक्त बनाया। महेश प्रताप राणा और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि पंडित नेहरु आजादी के आंदोलन में 9-10 वर्ष जेल में रहे और देश को आजादी मिलने के बाद उद्योग धंधों और कारखानों की स्थापना की। यूथ कांग्रेस के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल और एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरु ने पूरे विश्व में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया और विदेशों में भी उनकी नीतियों को सराहा गया। वीरेंद्र श्रमिक और विकास सिंह ने कहा कि पंडित नेहरु ने लाखों लोगों को पब्लिक सेक्टर के माध्यम से रोजगार देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, दिनेश वालिया, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, नौमान अंसारी, अकरम अंसारी, अरूण राघव, तरूण व्यास, उदयवीर सिंह चौहान, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, करतार सिंह खारी, सीपी सिंह, ओम मलिक, करन सिंह राणा, आकाश बिरला, सन्नी ठाकुर, सुनील कुमार प्रजापति, आयुष कुमार, सुमन अग्रवाल, आयुष अरियाल, सोनू शर्मा, संजय वाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
2025-05-27













Một trong những điểm nổi bật của hệ thống thanh toán tại đây là tốc độ xử lý cực kỳ nhanh chóng. 66b nguyễn sỹ sách phường 15 tân bình Giao dịch nạp tiền thường được xử lý ngay lập tức, giúp người chơi có thể tham gia các trò ngay sau khi hoàn tất giao dịch. Đối với việc rút tiền, thời gian xử lý cũng rất nhanh, chỉ từ 5-10 phút tùy vào phương thức thanh toán mà bạn chọn. TONY05-15