मेयर किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण
मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम अलर्ट मोड पर है। बरसात होने पर कहीं भी जलभराव की समस्या ना हो। इसके लिए शहर के सभी छोटे बड़े नालों की तली झाड़ सफाई करायी जा रही है। मेयर ने कहा कि भूपतवाला यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। चारधाम यात्रा व कांवड़ मेले में क्षेत्र में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ का दबाव रहता है। इसलिए आगामी बरसात के सीजन व कांवड़ मेला शुरू होने से पूर्व क्षेत्र के समस्त नालों की सफाई करायी जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि मेयर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु हरिद्वार से स्वच्छता और सुंदरता का सकारात्मक संदेश लेकर जाएं। इस उद्देश्य के साथ मेयर के सहयोग से वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *