उत्तराखंड में संभावनाएं देख रही लोजपा 15 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव-पवन वर्मा
हरिद्वार, 30 अगस्त। उत्तराखंड में अपने लिए संभावनाएं देख रही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 15 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में अपने लिए काफी संभावनाएं देख रही है। प्रदेश में कोई ठोस तीसरा विकल्प मौजूद नहीं है। प्रदेश की जनता पलायन, आपदा, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, अपराध और भू-माफिया जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन वर्तमान सरकार इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में असफल रही है। कोई नीतियों बनीं भी हैं तो वे धरातल पर लागू नहीं हो पा रही हैं। जिससे जनता में असंतोष एवं वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के साथ सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। कहा कि लोजपा का एनडीए के साथ केंद्र व बिहार को छोड़कर अन्य प्रदेशों में कोई गठबंधन नहीं है। इसलिए पार्टी ने उत्तराखंड की 15 व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन होता है तो गठबंधन में जो सीटें मिलेंगी। उन पर चुनाव लड़ा जाएगा।
लोजपा प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा कि पार्टी मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। प्रैसवार्ता में उपाध्यक्ष संजीव शर्मा प्रधान महासचिव उमेश कुमार, गोेविंद कुमार, विशाल ठाकुर, संजय कुमार, विनेश, मोनिका, विरेंद्र सिह रावत, मो.नसीम अंसारी, श्रवण कुमार, राजपाल सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
2025-08-30













I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=GGYHGRE
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.bh/en-TR/register-person?ref=GQ1JXNRE
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=QCGZMHR6
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/ru-UA/register-person?ref=JVDCDCK4