ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की प्रेरणा से हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल मेडिकल स्टोर्स के बाहर पौधे लगाने का अभियान


हरिद्वार, 15 दिसम्बर। जनपद में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की अपील पर एक नई एवं सराहनीय पहल शुरू हुई है। मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने स्टोर्स के बाहर पौधे लगाने की शुरुआत की है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने हरिद्वार जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने स्टोर्स के बाहर पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे अपने आस पास हरियाली बनाए रखें। अनीता भारती के इस संदेश का सकारात्मक असर हुआ है। इस पहल से जिले भर में मेडिकल स्टोर संचालक अपने स्टोर्स के बाहर पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर समय-समय पर मेडिकल संचालकों के साथ बैठकें भी आयोजित की जा रही है। इस मुहिम के चलते सफाई और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी कर रहें है। बैठकों में मेडिकल स्टोर्स को साफ-सुथरा रखने और दुकानों के बाहर पौधे अवश्य लगाने की अपील की जा रही है। संचालकों ने इस प्रयास को सराहा है और इसे एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया है। स्थानीय लोग और मेडिकल स्टोर संचालक इस अभियान की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि हरिद्वार को हरा-भरा बनाया जा सकता है। दुकानों के सामने पौधे लगाने के इस अभियान से अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलेगी एक बदलाव लाया जा सकता हैं।

2 Comments

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Bài viết chia sẻ rất chi tiết và hữu ích, tôi cũng đã tham khảo thêm nhiều thông tin trước khi tham gia và thấy mọi thứ hoạt động khá mượt mà mã nhận thưởng 888slot TONY06-29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *