व्यापारियों ने एसएसपी से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की
सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जबरन बंद कराए जा रहे आइस्क्रीम पार्लर-मृदुल कौशिक
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने एसएसपी को बताया कि ज्वालापुर पुलिस द्वारा चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में देर रात्रि तक संचालित होने वाले आइसक्रीम पार्लर को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जबरन बंद कराया जा रहा है ओर चालान भी किए जा रहे हैं। मृदुल कौशिक ने कहा कि आइस्क्रीम पार्लर का काम सीजनली होता है। अधिकांश ग्राहक रात में ही आइस्क्रीम पार्लर पर आते हैं। आइस्क्रीम पार्लर चंद्राचार्य चौक पुलिस पिकेट से कुछ ही मीटर की दुरी पर स्थित हैं। ऐसे में जबरन बंद कराए जाने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया की केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दुकानों के समय के लिए ऐसी कोई गाइड लाइन जारी नही की गयी है तथा इन दुकानों पर कोई भी ऐसा कार्य नहीं होता है। जिससे कानून व्यवस्था के लिए कोई परेशानी हो। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने बताया कि रात्रि मे पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान दुकान पर आते हैं। उन का व्यवहार भी व्यापारियों के प्रति अच्छा नहीं होता। संगठन मंत्री हिमांशु सैनी ने कहा कि एक ही शहर एक ही कोतवाली क्षेत्र मे पुलिस के अलग अलग नियम चलाए जाने सेे दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में भी कोतवाली प्रभारी को समस्या से अवगत कराया गया था तो कुछ समय तक राहत मिली। लेकिन अब फिर से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सतनाम भाटिया, राजकुमार, अशोक अग्रवाल, योगेश कुमार, कार्तिक शर्मा, उमेंदर सिंह, प्रेम थापा आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *