मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में रविवार को विकासखंड बहादराबाद क्षेत्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। चिकित्सा अधीक्षक बहादराबाद डॉ. यशपाल तोमर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान संचालित करते हुए किशोरियों का टीकाकरण किया।

अभियान के दौरान विकासखंड बहादराबाद में लगभग 400 से 500 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी भी दी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान में अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *