कांग्रेस ने किया मैंगो पार्टी का आयोजन
सोनम वांगचुक को धरने से उठाना सरकार की नाकामी-आलोक शर्मा
शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। मैंगों पार्टी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि आम हमेशा ही परिवारों की पसंद रहा है। मिठास के साथ उल्लास उत्साह प्रत्येक कार्यकर्ता में होना चाहिए। आपसी समन्वय से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। आलोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली में धरने और भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के धरने को जबरन समाप्त करना सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों के साथ अन्याय किया जाना संवैधानिक अधिकारों को दबाने जैसा है। उन्होंने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की और राहुल गांधी के कार्यक्रम को उत्साहजनक करार देते हुए कहा कि देश की जनता चुनाव में सबक सिखाने वाली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने आम की मिठास का आनंद लिया। कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यकर्ता आपसी समन्वय से पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने पार्टी की रीती नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफ़ाक़ अली एवं विकास चौधरी ने सभी को मैंगो पार्टी की बधाई दी और कहा कि भारतीय आम देश दुनिया में प्रसिद्ध है। मौसम में आम का लुफ्त जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र की सरकार लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। लेकिन हमें संगठित होकर ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, विकास चंद्रा, तीर्थपाल रवि ने कहा कि मैंगो पार्टी का आयोजन आपसी स्नेह और मेलजोल को बढ़ाता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मैंगो पार्टी में सम्मिलित होकर अपनी एकता का परिचय दिया और कहा कि भाजपा के राज में लोग महंगाई से परेशान हो चुके हैं। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। लोगों की खुशहाली पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी खुशियां बांटने का काम करती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, अखिल त्यागी, अरविंद गुर्जर, पूनम भगत, ओपी चौहान, संतोष चौहान, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, नन्दलाल राणा, अजमोल मोदी, दाताराम चौहान, इरशाद खान, इरफान अंसारी, छम्मा ठेकदार, नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, अयान कुरैशी, आशीष सैनी, एमडी शर्मा, अनंत पांडेय, आशु श्रीवास्तव, लता जोशी, सुमन अग्रवाल, ऊषा शर्मा, महेश प्रताप राणा, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, सुरेन्द्र ठाकुर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
2026-07-19












This iis a topiuc that’s nea tto myy heart… Cheers! Wherfe aree your contact dwtails though?
ofvd9wuaptjdj937qliz