लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा
चेतावनी स्तर से डेढ़ मीटर नीचे 291.5 मीटर पर बह रही गंगा
हरिद्वार, 30 जून। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हरिद्वार में गंगा 291.5 मीटर पर बह रही है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की और से गंगा तटों के आसपास रहने वाले लोगों को सचेत किया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगौडा बैराज पर गंगा उफान पर दिख रही है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर सकता है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी भीमगोडा बैराज से गंगा के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि गंगा का जलस्तर वर्तमान में 291.5 मीटर है। जबकि चेतावनी स्तर 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर पर है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन और अन्य विभागों के साथ निरंतर संपर्क कायम किया गया है। फ्लड कंट्रोल रूम भी चौबीस घंटे कार्य कर रहा है।
2025-06-30













Sau khi hoàn tất việc điền thông tin, bạn sẽ nhận được một mã xác minh qua email hoặc tin nhắn. xn88 com Anh em chỉ việc nhập mã này vào ứng dụng để hoàn tất quá trình đăng ký là xong. TONY03-20