भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी सहित कई संतों से लिया आशीर्वाद
गोंडा में आयोजित की जा रही कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया
हरिद्वार, 28 अक्तूबर। उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार के कई प्रमुख संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गोंडा में आयोजित की जा रही कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हरिद्वार पहुंचे पूर्व संासद ब्रजभूषण शरण सिह ने सन्यास रोड़ स्थित सूरत गिरी बंगला घाट पर गंगा पूजन और दक्ष महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक भी किया।
पूजा अर्चना के बाद ब्रजभूषण शरण सिंह ने निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की और उन्हें उत्तर प्रदेश के गांेंडा में आयोजित की जा रही सनातन ज्ञान विज्ञान छात्र उत्थान राष्ट्रीय कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया और आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ब्रजभूषण शरण सिंह को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और मूर्ति भेंटकर आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजनीति के साथ समाजसेवा में भी योगदान कर रहे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का संतों के प्रति सेवा भाव प्रशंसनीय है। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरांओं और संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के रूप में धर्म संस्कृति के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में दिव्य और भव्य रूप से संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ से पूरे विश्व में सनातन की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि स्वामी चन्द्रमणी महाराज, महेंद्र त्रिपाठी, नीलेश कुमार, महेश बहुगौड़ा मौजूद रहे।
ब्रजभूषण शरण सिंह ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को भी कथा का निमंत्रण पत्र दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत सूर्यमोहन गिरी सहित अखाड़े के कई संत मौजूद रहे। श्रीपंच निर्वाणी अणी अखाड़े के महंत रामदास और उनकी शिष्या साध्वी राजमाता ने भी फूलमाला पहनाकर पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद ब्रजभूषण शरण सिंह चेतन ज्योति आश्रम पहुंचे और स्वामी ऋषिश्वरानन्द व अन्य संतों को कथा का निमंत्रण दिया। स्वामी ऋषिश्वरानन्द ने कथा का निमंत्रण स्वीकार करते हुए शॉल ओढ़ाकर ब्रजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, बाबा हठयोगी, महंत भूपेंद्र गिरी, महंत विष्णुदास, महंत गोविंददास, महंत दुर्गादास, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी शिवम महंत सहित कई संत महंत मौजूद रहे।
2025-10-28













Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers. https://accounts.binance.info/it/register-person?ref=P9L9FQKY
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/fr/register-person?ref=T7KCZASX
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/ru-UA/register?ref=JVDCDCK4
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Honestly slowed down to read this carefully which is not my default, and a look at firstisnotequallast kept me in that careful reading mode, the kind of writing that demands attention by being worth attention is rare in a media environment full of content engineered to be skimmed not read with any real focus today.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
Điều khiến mình ấn tượng là sportzfy app download apk hoạt động tốt cả trên wifi lẫn 4G. TONY07-20