हरिद्वार ग्रामीण रानी माजरा में शिवा चौहान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व से मांगा टिकट
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता शिवा चौहान के समर्थन में ग्राम रानी माजरा पंचायत घर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिवा चौहान को टिकट देने की मांग की। कई वर्षों से शिवा चौहान पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे है। शिवा चौहान भाजपा में आईटी सेल संयोजक, मंडल महामंत्री, जिला मंत्री किसान मोर्चा और केशव मंडल प्रभारी जैसे अनेक पदों पर रहकर पार्टी की लगातार सेवा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में शिवा चौहान का बड़ा योगदान रहा है।

बैठक में शिवा चौहान ने कहा कि पार्टी अगर मुझे आगमी विधानसभा 2027 के चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति को वे सेवा का माध्यम मानते हैं और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। शिवा चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वादा किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक मदद, मेडिकल क्लीयरेंस दिलाने में सहायता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए समुचित व्यवस्था कराने की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे मौका दिया गया तो मैं निश्चित रूप से भाजपा की झोली में जीत दर्ज कराऊंगा। समर्थकों में जगपाल सिहं चौहान, दीपक चौहान, शेखर सैनी, मलक सैनी, कुनाल चौहान, नितीन कयश्प, सुमित चौहान, रणवीर शमा, कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *