भाजपा नेता शिवा चौहान ने बोला विधायक अनुपमा रावत पर हमला
जनसमस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया
भाजपा नेता शिवा चौहान ने कांग्रेस विधायक अनुपम रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन विधायक समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। शिवा चौहान ने कहा कि रानी माजरा, धनपुरा, मिस्सरपुर, पंजनेहडी, अंबुवाला और शाहपुर गांवों में जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रानी माजरा में पानी की टंकी तो बन गई, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई। इससे किसानों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। समस्याओं से जूझ रही जनता की सुनवाई नहीं हो रही। शिवा चौहान ने कहा कि स्थानीय विधायक ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण तक नहीं करतीं, जिससे समस्याएं और बढ़ रही हैं। शिवा चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता चुनाव में कांग्रेस विधायकों जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास को प्रमुखता से लागू कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे राज्य का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। विधानसभा की जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में अस्पताल खोलने की मांग रखी जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर हो सके।
2026-06-12












