समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन के संयोजन मे शिवभक्तों को वितरित किया भोजन प्रसाद
समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन के संयोजन में जगजीतपुर रोड़ पर भंडारे का आयोजन कर कांवड़ लेने आने वाले शिव भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि गंगा जल लेने आने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में शिवभक्तों के लिए शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाले भगवान शिव के भक्तों की सेवा में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अभिषेक, विनीत, राहुल, कुमार पाल, ओम शिव, अमरीश चौहान, शुभम धीमान, मोहित भारद्वाज, मनोज मदान, रोहित वर्मा, चरण सिंह, पूनम देवी और शिवम आदि शामिल रहे।
2026-08-07












