श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले में कार्रवाई की मांग
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। देश के लोग किसानों की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेते हैं। लेकिन धर्मनगरी में गंगा तट पर फिल्मी गानों पर अमर्यादित तरीके से डांस करना गलत है। भाव का प्रतीक सकारात्मक होना चाहिए। देवभूमि की मान मर्यादाओं का ध्यान सभी को रखना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसानों को सरकार के सामने मांगे रखनी चाहिए। लेकिन इस तरह के डांस शोभा नहीं देते हैं। जिन लोगों द्वारा इस तरह की हरकत की गई है। उन पर शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को भी संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य दुखदाई है। धर्मनगरी में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
2026-07-04













Your style is so unique compared to many other people. Thank you for publishing when you have the opportunity,Guess I will just make this bookmarked.