बाणगंगा में अवैध खनन का आरोप लगाया
अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों पर की जाए कार्रवाई-फैजान
भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने बाण गंगा में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर के मीडिया सलाहकार फैजान ने बताया कि निहंदपुर सुठारी गांव के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में परमिशन की आड़ में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे नदी और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। फैजान ने बताया कि खनन करने वाले लोग नदी क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन भी खोदी जा रही है। अवैध खनन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। गड्ढों के कारण कई ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध खनन पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। खनन केवल सरकार द्वारा तय नीतियों और नियमों के अनुसार ही कराया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि पर आवंटित किए गए पट्टों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रैसवार्ता में आदिल हसन, गुलजार मोहम्मद, खालिद, भी मौजूद रहे।

1 Comment

  1. **neurosharp**

    Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *