हरकी पैड़ी से जुड़ेगा आस्था पथ
कुंभ मेला व स्नान पर्वो पर भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद
हरिद्वार, 17 दिसम्बर। कुंभ मेले से पूर्व आस्था पथ को हरकी पैड़ी से जोड़ा जाएगा। आस्था पथ के हरकी पैड़ी से जुड़ने से कुंभ मेले व अन्य स्नान पर्वो के दौरान भीड़ नियंत्रण मंे मदद मिलेगी। कुंभ मेला 2021 के बाद से वीरान पड़े आस्था पथ की अब कुंभ मेला प्रशासन ने सुध ली है। अधिकारियों ने आस्था पथ को हरकी पैड़ी से जोड़े जाने की योजना तैयार की है। जिसके तहत आस्था पथ को निकासी मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हरकी पैड़ी के धनुष पुल के पास से आस्था पथ के लिए रास्ता निकाला जाएगा। जिससे लोग यहां पहुंच सकेंगे और स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण में भी आस्था पथ काम आएगा। कुंभ मेला 2021 में करीब 20 करोड़ की लागत से आस्था पर तैयार किया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल रहा था। वहीं देख-रेख के अभाव में भी आस्था पथ बदहाल पड़ा हुआ था। हरकी पैड़ी से जुड़ने के बाद इसका लाभ श्रद्धालुआंे को मिलेगा। जिससे देखरेख भी होगी और प्रशासन को भी भीड़ नियंत्रण करने मंे आसानी होगी।
2025-12-17













There are some attention-grabbing closing dates in this article but I don’t know if I see all of them middle to heart. There’s some validity but I will take hold opinion until I look into it further. Good article , thanks and we want more! Added to FeedBurner as properly