ज्वालापुर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लगभग 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया।

विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच की गई, जिसमें लगभग 65 एएनसी महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। सभी गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सुरक्षित मातृत्व हेतु जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को HPV वैक्सीन के संबंध में भी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मयंक गुप्ता (पार्षद), डॉ. एच.एस. बुद्धियाल, श्री महिपाल सिंह (अर्बन हेल्थ मैनेजर), श्री इंतजार अली (प्रोजेक्ट मैनेजर), श्री विमाशु (PHM), श्रीमती आरती चौहान (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर), श्रीमती सुनीता प्रजापति (आशा फेसिलिटेटर) सहित समस्त आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए शिविर को अत्यंत लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *