आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ हरिद्वार के 13 छात्रों ने जेईई 2026 क्वालिफाई किया है। सोमवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए इंस्टीट्यूट के मैनेजर मनोहर कुमार, एकेडमिक हेड हेमंत कुमार ने बताया कि आयुष बर्दिया ने 198 अंकों के साथ 1423 , एकाग्र जैन ने 150 अंकों के साथ 5752, भव्य अग्रवाल ने 136 अंकों के साथ 8817, कार्तिक गुप्ता ने 15521, अद्रिजा साह 16151, नवनीत ध्यानी 16365, आद्या अग्रवाल 17018, नित्यंत गुप्ता 18457, इंद्रनील गांगुली 18704, कनिष्क गर्ग 23252, अनुभव नेगी 24343, देवांश नेगी 28144 और इशिता गुप्ता 29683 अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एकेडमिक हेड हेमंत कुमार ने बताया कि जेईई एडवांड देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले सभी छात्र आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के क्लासरूम प्रोग्राम में नामांकित थे। छात्रों की कामयाबी उनकी अटूट लगन, अनुशासित तैयारी और आगे बढ़ने की मज़बूत चाहत का नतीजा है। छात्रों ने आकाश इंस्टीट्यूट का आभार जताते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन, एकेडमिक मदद, मेंटरशिप, स्टडी मटीरियल, क्लासरूम सेशन, मॉक टेस्ट और रेगुलर असेसमेंट ने कॉन्सेप्ट को मज़बूत करने और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद की। छात्रों ने कहा कि शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग के बिना यह कामयाबी मुमकिन नहीं थी।
2026-06-01











