
आरक्षण वर्गीकरण को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, प्रदेशभर में महा रैली एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात का निर्णय
हरिद्वार के प्रसिद्ध ललता देवी मंदिर प्रांगण में दिनांक 06/09/2026 को अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में आरक्षण वर्गीकरण के विषय पर गहन विचार-विमर्श एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव संगठन के समक्ष रखे। बैठक में आरक्षण वर्गीकरण के मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने तथा समाज की आवाज को मजबूती से शासन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन द्वारा प्रदेशभर में महा रैली आयोजित करने तथा आरक्षण वर्गीकरण के विषय को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करने का प्रस्ताव भी रखा गया। पदाधिकारियों ने इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने पर सहमति व्यक्त की।
इसी अवसर पर संगठन में हाल ही में की गई नई नियुक्तियों के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान सागर बेनीवाल जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमान दीपक चांवरिया जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मान सुरेंद्र बिरला जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमान अजय गोगलिया जी, प्रदेश सह प्रभारी श्री मान लखन सिंह वाल्मीकन जी, प्रदेश सूचना एवं मीडिया प्रभारी श्री नवीन सूद जी, सह कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र पारचा जी, संगठन मंत्री श्रीमान जीत सिंह सौदाई जी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार आशु चंचल जी, जिला अध्यक्ष रुड़की श्री रवि टांक वाल्मीकन जी सहित जिला हरिद्वार एवं रुड़की की पूरी टीम उपस्थित रही।
संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष रुड़की वरिष्ठ समाजसेवी श्री मान रवि टांक वाल्मीकन जी, जिला महामंत्री श्री सन्नी झंझोट जी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री संदीप सोढ़ी जी सहित उनकी पूरी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
वहीं हरिद्वार जिला कार्यकारिणी में हरिद्वार तहसील अध्यक्ष पद पर श्री सचिन सिरसवाल को नियुक्त किया गया तथा उन्हें भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा आरक्षण वर्गीकरण के विषय पर एकजुट होकर आगामी रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए बैठक का समापन किया गया।












